1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP की हिस्ट्री में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती, 50 हजार से ज्यादा पदों पर होगी रिक्रूटमेंट

UP की हिस्ट्री में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती, 50 हजार से ज्यादा पदों पर होगी रिक्रूटमेंट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 12:38 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस में आज तक की ऐतिहासिक भर्ती होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(UPPBPB) यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती करने जा रहा है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी करने की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस में आज तक की ऐतिहासिक भर्ती होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(UPPBPB) यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से जल्द ही कांस्टेबल के 52699 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इससे संबंधित अधिसूचना को बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ये उत्तर प्रदेश की हिस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी। 

ऐसी उम्मीद है कि जुलाई के माह में अधिसूचना को जारी किया जा सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये भर्ती 33757 पदों पर होनी थी, लेकिन प्रोसेस में 10 महीने में देरी होने के कारण पदों की संख्या बढ़ा दी गई जो अब 52699 हो गई है। चयन प्रक्रिया को आयोजित करने वाली संस्था का चुनाव होने के तुरंत बाद ही अधिसूचना को जारी कर दिया जाएगा। 

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा को आयोजित कराया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे फिजिकल देने के योग्य होंगे। लिखित परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी दस्तावेज सत्यापन होगा। इन दोनों प्रक्रियाओं के बाद कैंडिडेट्स का फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट होगा, जिसे PST कहते हैं। इसमें खरा उतरने के बाद कैंडिडेट्स का मेडिकल होगा।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।