UP पुलिस SI और ASI भर्ती: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क), और पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क), और पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट फरवरी 2026 के दूसरे वीक में आयोजित किया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है।
नोटिस को कैसे चेक करें
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में नोटिस खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक करें और चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें
नोटिस को चेक करने के लिए सीधा लिंक
कितने किन पदों को भरा जाएगा
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 537 पद भरे जाने हैं। इनमें- सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) के लिए 112 वैकेंसी, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) के लिए 311 वैकेंसी और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के लिए 114 वैकेंसी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।