1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कितनी और कौन से पदों पर है वैकेंसी; जानें सभी जरूरी डिटेल

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कितनी और कौन से पदों पर है वैकेंसी; जानें सभी जरूरी डिटेल

 Published : Mar 13, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 06:19 pm IST

यूपी में सहायक पर्यावरण अभियंता और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सहायक पर्यावरण अभियंता और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। 
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के सहायक पर्यावरण अभियंता और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इनमें-

  • सहायक पर्यावरण अभियंता के लिए 26 पद
  • सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के लिए 14 पद

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। 

  • अनारक्षित- 2000 रुपये
  • OBC- 2000 रुपये 
  • SC -1000 रुपये 
  • ST- 1000 रुपये
  • दिव्यांग व्यक्ति- शून्य

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। 

नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।