1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPJEE 2023 counselling: एक्स्ट्रा राउंड के लिए तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPJEE 2023 counselling: एक्स्ट्रा राउंड के लिए तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2023 05:46 pm IST,  Updated : Sep 09, 2023 05:46 pm IST

UPJEE 2023 counselling: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपीजेईई 2023 काउंसलिंग एक्सट्रा राउंड के लिए तारीखों को जारी कर दी गई हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPJEE 2023 counselling: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपीजेईई 2023 काउंसलिंग एक्सट्रा राउंड के लिए तारीखों को जारी कर दी गई हैं। तारीखों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से तारीखें देख सकते हैं। 

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा विकल्प भरना 11 सितंबर से 12 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट परिणाम 13 सितंबर 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला सहायता केन्द्र पर दस्तावेज सत्यापन 13 सितम्बर से 15 सितम्बर 2023 तक किया जायेगा तथा शेष शुल्क जमा 13 सितम्बर से 15 सितम्बर 2023 तक किया जा सकेगा।

विकल्प भरने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीजेईई काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस बीच, राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम 10 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट विकल्प 11 सितंबर से 12 सितंबर, 2023 तक सक्रिय हो जाएगा। कक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होंगी। 

ये भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता जीव जिसकी कभी नहीं होती मौत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।