1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CAPF ACs भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC CAPF ACs भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jul 26, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 12:45 pm IST

UPSC CAPF ACs भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

UPSC CAPF ACs भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF ACs भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC CAPF ACs एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद 'नया क्या है' सेक्शन खोलें। 
  • इसके बाद CAPF ACs एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर टैप करें। 
  • इसके बाद लॉगिन विंडो पर मांगी गई जानकारी प्रदान करें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सहायक कमांडेंट (ACs) के 357 रिक्त पदों के लिए है।

  • बीएसएफ: 24 रिक्तियां
  • सीआरपीएफ: 204 रिक्तियां
  • सीआईएसएफ: 92 रिक्तियां
  • आईटीबीपी: 4 रिक्तियां
  • एसएसबी: 33 रिक्तियां
  • कुल: 357 रिक्तियां

परीक्षा 3 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सामान्य योग्यता एवं बुद्धि (वस्तुनिष्ठ) का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सामान्य अध्ययन, निबंध एवं बोध (परंपरागत) का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

कितने अंकों का होगा पेपर

सामान्य योग्यता एवं बुद्धि परीक्षण 250 अंकों का होगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी में होगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर 2, यानी सामान्य अध्ययन, निबंध और बोधगम्यता, 200 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को निबंध भाग अंग्रेजी या हिंदी में लिखने का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन संक्षेपण लेखन, बोधगम्यता भाग और अन्य संचार/भाषा कौशल का माध्यम केवल अंग्रेजी ही होगा।

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण और चिकित्सा मानक परीक्षा में शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।