अगर आप फोर्स में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 20 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसमें सरकारी नियमों के हिसाब से रिज़र्व्ड कैटेगरी के लोगों को छूट दी जाएगी।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
रिक्ति विवरण
- इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 349 (टेंटेटिव) पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-
- सीमा सुरक्षा बल (BSF)-108 पद
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)-106 पद
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)- 12 पद
- सशस्त्र सीमा बल (SSB)- 53 पद
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)- 70 पद
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
NEET UG के जरिए MBBS के अलावा किन मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है? जान लें