1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CDS 1 final result 2025 declared: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC CDS 1 final result 2025 declared: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Oct 12, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 03:51 pm IST

UPSC CDS 1 final result 2025 declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस 1 परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

UPSC CDS 1 final result 2025 declared: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा परीक्षा (I) 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। फाइनल रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परिणाम को एक पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट को देख सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

परिणाम अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 160वें (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कुल 365 उम्मीदवारों ने अंतिम मेरिट सूची में अर्हता प्राप्त की है।

UPSC CDS 1 final result 2025: कैस करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

UPSC CDS 1 final result 2025: डायरेक्ट लिंक से करें चेक

रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) ने आईएमए, आईएनए और एएफए (उड़ान-पूर्व प्रशिक्षण) के 160वें (डीई) पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। सरकारी अधिसूचनाओं के अनुसार, आईएमए में 100 रिक्तियां हैं, जिनमें से 13 आर्मी विंग के एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों के लिए आरक्षित हैं। आईएनए में कार्यकारी शाखा/हाइड्रो में 32 रिक्तियां हैं, जिनमें से 6 नौसेना विंग के एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों के लिए आरक्षित हैं। एएफए में 32 सीटें हैं, जिनमें से 3 एयर विंग धारकों के लिए एनसीसी विशेष प्रवेश योजना के तहत आरक्षित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।