अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। संघ लोक सेवा आयोगी यानी UPSC की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CMS) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदावर पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
UPSC CMS 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए कौन एलिजिबल है?
एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फाइनल MBBS एग्जाम के रिटन और प्रैक्टिकल पार्ट पास करने होंगे। जो स्टूडेंट्स MBBS के फाइनल ईयर में हैं, वे भी अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं। हालांकि, उन्हें सिलेक्शन के फाइनल स्टेज से पहले फाइनल MBBS एग्जाम पास करने का प्रूफ दिखाना होगा।
सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में दो स्टेज शामिल हैं। इसमें कंप्यूटर-बेस्ड रिटन एग्जाम और एक पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे उनको फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कब होगा एग्जाम?
UPSC एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, UPSC CMS 2026 एग्जाम 2 अगस्त 2026 को होगा।