1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CSE 2025 के लिए फिर बढ़ी आवेदन करने की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC CSE 2025 के लिए फिर बढ़ी आवेदन करने की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Feb 19, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 02:08 pm IST

UPSC CSE 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इसके लिए अब उम्मीदवार कब तक अप्लाई कर सकते हैं।

यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

अगर आप भी यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया गया है। 

जानकारी दे दें कि आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन दिन बढ़ाकर 21 फरवरी, 2025 शाम 6 बजे तक कर दी है। अब उम्मीदवार इस तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 18 फरवरी तक बढ़ाई गई थी। UPSC की वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 दोनों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

22 फरवरी से खुलेगी करेक्शन विंडो

इसके अलावा, UPSC ने घोषणा की है कि 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध होगी, जिससे उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

कैस करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपना आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म के सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 12वीं के टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, इस तारीख को मिलेगा लैपटॉप; सीएम ने की घोषणा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।