1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CSE 2025: कहीं आपका आवेदन तो नहीं हुआ रिजेक्ट, यूपीएससी ने जारी की रिजेक्टेड फॉर्म लिस्ट

UPSC CSE 2025: कहीं आपका आवेदन तो नहीं हुआ रिजेक्ट, यूपीएससी ने जारी की रिजेक्टेड फॉर्म लिस्ट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 08, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 03:48 pm IST

अगर आपने भी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अप्लाई किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। आयोग ने रिजेक्टेड आवेदनों की लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

UPSC ने कई कैंडिडेट्स के सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के आवेदन रिजेक्ट किए। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
UPSC ने कई कैंडिडेट्स के सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के आवेदन रिजेक्ट किए। (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अप्लाई करने वाले कई उम्मीदवारों के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने एक लिस्ट को भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है, जिसमें उन आवेदकों के नाम हैं जिनका एप्लीकेशन को रिजेक्ट किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए अप्लाई किया है, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से सूची देख सकते हैं।  

क्या है वजह?

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 43 उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क न मिलने पर फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया।  नोटिस के मुताबिक, आयोग ने बैंक से ₹100/- का आवेदन शुल्क न मिलने पर अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कुल 43 उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

नोटिस में आगे कहा गया है कि उम्मीदवार 10 दिनों के भीतर अस्वीकृति के खिलाफ  डॉक्यूमेंट्स के साथ अपील कर सकते हैं। इसमें सिस्टम द्वारा जनरेटेड चालान, डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट, या बैंक खाता स्टेटमेंट की हॉर्ड कॉपी दिखानी होगी। अपील को स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से श्रीमती किरण के. अरोड़ा, अवर सचिव (सीएसपी), यूपीएससी को निर्दिष्ट पते पर भेजा जाना चाहिए। अपील की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2025 है।  यदि अंतिम तिथि तक वैध दस्तावेजी साक्ष्य प्राप्त नहीं होते हैं, तो आवेदन को पुनर्जीवित करने पर विचार नहीं किया जाएगा।

Direct link से देखें

कब है परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाएगा। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के दो पेपर होंगे और विषयों में अधिकतम 400 अंक होंगे। यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में काम करने के लिए है; सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में प्राप्त अंकों को उनकी अंतिम योग्यता निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।