1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC ESE इंटरव्यू शेड्यूल जारी, किन तारीखों पर होगा साक्षात्कार? देखें पूरी डिटेल

UPSC ESE इंटरव्यू शेड्यूल जारी, किन तारीखों पर होगा साक्षात्कार? देखें पूरी डिटेल

 Published : Sep 14, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 06:10 pm IST

UPSC ESE Interview Schedule: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी ईएसई साक्षात्कार शेड्यूल 2024 जारी कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

UPSC ESE Interview Schedule: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी ईएसई साक्षात्कार शेड्यूल 2024 जारी कर दिया गया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2024 व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर तिथियों की जांच कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही साक्षात्कार दौर में शामिल होंगे। व्यक्तित्व परीक्षण में कुल 617 उम्मीदवार उपस्थित होंगे।

कब आयोजित होगा इंटरव्यू 

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, व्यक्तित्व परीक्षण 7, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 24, 25 अक्टूबर और 4, 5, 6 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार दो पालियों में आयोजित किया जाएगा: सुबह 9 बजे से और दोपहर 1 बजे से सभी दिनों में।

व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, तथा उन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी अनुरोध पर सामान्यतः विचार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें चेक 

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखों की जांच कर सकते हैं।
  • इसके बाद पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- हरियाणा का कौन सा जिला सबसे कम साक्षर है? जानें

CBSE ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को जारी किया 'कारण बताओ नोटिस', जानें क्या है मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।