1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC IES और ISS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC IES और ISS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 11, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 03:02 pm IST

UPSC IES और ISS परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आधिकरिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UPSC IES और ISS परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदावरों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC IES and ISS Exam: एडमिट कार्ड को कैसे करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएंगे। 
  • अब कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को चेक करें व डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

यूपीएससी ISS के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु डायरेक्ट लिंक 

यूपीएससी IES के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु डायरेक्ट लिंक

UPSC IES and ISS Exams: कब आयोजित होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, IES और ISS परीक्षाएं 20 जून से 22 जून 2025 तक पूरे देश में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य है। यूपीएससी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी तरह के भौतिक एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।