1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC IFS मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें यहां पूरा शेड्यूल

UPSC IFS मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, देखें यहां पूरा शेड्यूल

 Published : Oct 05, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 04:03 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण देख सकते हैं।

UPSC IFS मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित- India TV Hindi
UPSC IFS मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित Image Source : PEXELS

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (यूपीएससी आईएफएस) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहले पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल या डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा के पूरे शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

दिनांक और दिन  हली शिफ्ट(सुबह 9.00AM- 12.00) दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2.30 PM- 5.30PM)
24 नवंबर, 2024 (रविवार) सामान्य अंग्रेजी सामान्य ज्ञान
25 नवंबर, 2024 (सोमवार) कोई परीक्षा नहीं  कोई परीक्षा नहीं 
26 नवंबर, 2024 (मंगलवार) गणित पेपर-I / सांख्यिकी पेपर-I / प्राणि विज्ञान पेपर-I गणित पेपर-II / सांख्यिकी पेपर-II / प्राणि विज्ञान पेपर-II
27 नवंबर, 2024 (बुधवार) सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I / वनस्पति विज्ञान पेपर-I सिविल इंजीनियरिंग पेपर-II / वनस्पति विज्ञान पेपर-II
28 नवंबर, 2024 (गुरुवार) कृषि इंजीनियरिंग पेपर-I / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर-I / भौतिकी पेपर-I कृषि इंजीनियरिंग पेपर-II / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर-II / भौतिकी पेपर-II
29 नवंबर, 2024 (शुक्रवार) कृषि पेपर-1 / वानिकी पेपर-I कृषि पेपर-II / वानिकी पेपर-II
30 नवंबर, 2024 (शनिवार) भूविज्ञान पेपर-I भूविज्ञान पेपर-II
1 दिसंबर, 2024 (रविवार) रसायन विज्ञान पेपर-I / रासायनिक इंजीनियरिंग पेपर-1 / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-I रसायन विज्ञान पेपर- II / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर- II / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर- II

ये भी पढ़ें- बुलडोजर और जेसीबी क्या अंतर होता है? जानें

UP Police कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम होगा जल्द जारी, सीएम योगी ने तय की समय सीमा
आखिर रेल की बोगी और कोच में क्या अंतर होता है? जानें 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।