1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जारी हो चुका UPSC NDA, NA II और CDS II का रिजल्ट, जान लें आगे का प्रोसेस

जारी हो चुका UPSC NDA, NA II और CDS II का रिजल्ट, जान लें आगे का प्रोसेस

 Published : Oct 11, 2025 07:26 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 07:26 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 2), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2025 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। आइए इस खबर के जरिए आगे के प्रोसेस से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 2), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षाओं में सफल हुए उम्मीदवार अब अगले राउंड में भाग लेने के पात्र है। संघ लोक सेवा आयोग ने हाल में ही UPSC CDS 2 परीक्षा 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है, जिसमें कुल 9,085 उम्मीदवार SSB साक्षात्कार के लिए सफल हुए। वहीं, इससे पहले आयोग ने (1 अक्टूबर को) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2025 का परिणाम घोषित किया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। 

अगले चरण - सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है।

आगे का प्रोसेस? 

लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार SSB साक्षात्कार के लिए पात्र हैं। या यूं कहें के सफल उम्मीदवार अब SSB साक्षात्कार राउंड में शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलता है। वेतन पैकेज में सैन्य सेवा वेतन, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और विशेष भत्ता शामिल हैं। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 2025 के विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in देखें।

परिणाम को कैसे चेक करें

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदावरों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएप फाइल फॉर्मेट में परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- छात्रों को 100 अंकों के पेपर में मिले 103 से 137 के बीच अंक, इस इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में गड़बड़ी से मचा बवाल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।