1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC ने 2025 की भर्ती परीक्षा की तारीखें में किया संशोधन, यहां देखें पूरी शेड्यूल

UPSC ने 2025 की भर्ती परीक्षा की तारीखें में किया संशोधन, यहां देखें पूरी शेड्यूल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 24, 2024 07:32 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 07:32 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग ने अपने वार्षिक कैलेंडर 2025 को संशोधित किया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड जानकारी पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के लिए अपने वार्षिक कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है। रिवाइज्ड शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो उम्मीदवार UPSC 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर संशोधित कैलेंडर देख सकते हैं।

परीक्षा तिथियों के साथ, आयोग ने इन परीक्षाओं की अधिसूचना, प्रारंभ और अवधि की तिथियों के बारे में विवरण प्रदान किया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 9 फरवरी को और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा शुरू: 11 जनवरी, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 4 सितंबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 सितंबर, 2024
  • परीक्षा: 9 फरवरी, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 18 सितंबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर, 2024
  • परीक्षा: 9 फरवरी, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 1 जनवरी, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जनवरी, 2025
  • परीक्षा शुरू: 8 मार्च, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

सीआईएसएफ एसी(EXE) एलडीसीई-2025

  • अधिसूचना की तिथि: 4 दिसंबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 दिसंबर, 2024
  • परीक्षा शुरू: 9 मार्च, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

एनडीए एनए I परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 11 दिसंबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर, 2024
  • परीक्षा शुरू: 13 अप्रैल, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

सीडीएस I परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 11 दिसंबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर, 2024
  • परीक्षा शुरू: 13 अप्रैल, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 22 जनवरी, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी, 2025
  • परीक्षा शुरू: 25 मई, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 से सी.एस.(पी) परीक्षा 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 22 जनवरी, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी, 2025
  • परीक्षा शुरू: 25 मई, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा तिथि: 14 जून, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

आई.ई.एस./आई.एस.एस. परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 12 फरवरी, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मार्च, 2025
  • परीक्षा शुरू: 20 जून, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 3 दिन

संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2025

  • परीक्षा: 21 जून, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025

  • परीक्षा: 22 जून, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा: 5 जुलाई, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 19 फरवरी, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मार्च, 2025
  • परीक्षा शुरू: 20 जुलाई, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसीएस) परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 5 मार्च, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च, 2025
  • परीक्षा शुरू: 3 अगस्त, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा: 9 अगस्त, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025

  • परीक्षा तिथि: 22 अगस्त, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 5 दिन

एनडीए एनए II परीक्षा, 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 28 मई, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून, 2025
  • परीक्षा शुरू: 14 सितंबर, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

सीडीएस परीक्षा (II), 2025

  • अधिसूचना की तिथि: 28 मई, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून, 2025
  • परीक्षा शुरू: 14 सितंबर, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 1 दिन

UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा: 4 अक्टूबर, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा: 1 नवंबर, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025

  • परीक्षा: 16 नवंबर, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 7 दिन

एस.ओ./स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-आई) एलडीसीई

  • अधिसूचना तिथि: 17 सितंबर, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर, 2025
  • परीक्षा: दिसंबर 13, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित

  • परीक्षा: 20 दिसंबर, 2025
  • परीक्षा की अवधि: 2 दिन

ये भी पढ़ें- UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।