1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हद हो गई! यूपी के स्कूल में पाई गईं उत्तराखंड बोर्ड की किताबें, जांच शुरू

हद हो गई! यूपी के स्कूल में पाई गईं उत्तराखंड बोर्ड की किताबें, जांच शुरू

 Published : Apr 16, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 11:02 pm IST

संभल के एक प्राइवेट स्कूल में उत्तराखंड राज्य बोर्ड की पुस्तकें पाए जाने समेत अन्य गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने विद्यालय की जांच शुरू की है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संभल के प्राइवेट स्कूल में उत्तराखंड राज्य बोर्ड की किताबें पाई गईं। मिली जानकारी के अनुसार, अन्य गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने स्कूल की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मु्ताबिक, बच्चों के पेरेंट्स ने आलम सराय में स्थित सेंट मैरीज स्कूल द्वारा मनमाना शुल्क बढ़ाने, विशेष विक्रेता से किताबें खरीदने की बाध्यता और प्रशासनिक खामियों की शिकायत की थी। इस शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार और SDM वंदना मिश्रा ने यह औचक निरीक्षण किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने कहा, "हमने कई कक्षाओं में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पाईं और कुछ पुस्तकें तो उत्तराखंड राज्य बोर्ड की थीं। जिला परीक्षा समिति से मंजूरी के बगैर इस तरह की सामग्री का उपयोग करना नियमों का उल्लंघन है।" इस टीम ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम(RTE) के तहत प्रवेश की भी समीक्षा की और उन्हें विसंगतियां देखने को मिलीं। स्कूल के प्रिंसिपस ने कहा कि इस साल शिक्षा के अधिकार के तहत कोई एडमिशन नहीं हुआ है। (With PTI Input)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।