1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Viksit Bharat Buildathon 2025: आवेदन करने की लास्ट डेट इस तारीख तक के लिए आगे बढ़ी, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Viksit Bharat Buildathon 2025: आवेदन करने की लास्ट डेट इस तारीख तक के लिए आगे बढ़ी, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Oct 08, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 01:29 pm IST

विकसित भारत बिल्डाथॉन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब किस डेट तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

Viksit Bharat Buildathon 2025: विकसित भारत बिल्डाथॉन के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इच्छुक अब 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि 23 सितंबर 2025 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूली छात्रों के बीच नवाचार, रचनात्मकता और समस्या-समाधान को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया था। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन को भरकर जमा कर सकते हैं। 

यह कार्यक्रम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल), शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत भर के 1.5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

Viksit Bharat Buildathon 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • स्टूडेंट्स और स्कूल डिटेल्स को पोर्टल पर भरें और फिर इनिशियल आइडिया या प्रोजेक्ट कॉन्सेप्ट को सबमिट करें। 

Viksit Bharat Buildathon 2025: डायरेक्ट लिंक

Viksit Bharat Buildathon 2025: जरूरी तिथियां

  • तैयारी अवधि: 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2025 - शिक्षक छात्र टीमों को पंजीकरण और प्रस्तुतिकरण प्रक्रिया में मार्गदर्शन देंगे।
  • लाइव सिंक्रोनाइज़्ड इनोवेशन इवेंट: 13 अक्टूबर, 2025
  • अंतिम प्रस्तुतिकरण समय: 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025
  • मूल्यांकन अवधि: 1 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 - परियोजनाओं की समीक्षा विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी।
  • परिणाम और सम्मान: जनवरी 2026 - शीर्ष 1,000 विजेताओं की घोषणा और सम्मान किया जाएगा।

विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के विषय

विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के चार विषय हैं।

  • आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भर प्रणालियों और समाधानों का निर्माण
  • स्वदेशी - स्वदेशी विचारों और नवाचार को बढ़ावा देना
  • वोकल फॉर लोकल - स्थानीय उत्पादों, शिल्प और संसाधनों को बढ़ावा देना
  • समृद्धि - समृद्धि और सतत विकास के मार्ग बनाना।

ये भी पढ़ें-  

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए अप्लाई करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जान लें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।