नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस महीने की शुरुआत में NEET UG का आयोजन किया था। परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। एजेंसी अब जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की को जारी कर सकती है। आंसर-की के साथ, एजेंसी NEET UG 2025 प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं (OMR शीट की स्कैन की गई छवियाँ) भी प्रदर्शित करेगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि आंसर-की को कब जारी किया जाएगा।
कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपनी आंसर-की को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
- अब कैंडिडेट्स आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एनटीए ने परीक्षा की सूचना बुलेटिन में कहा, "उम्मीदवारों को सार्वजनिक सूचना में बताए गए निर्दिष्ट समय के भीतर चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा।" प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद, एनटीए उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करेगा। विषय विशेषज्ञ फिर आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और यदि वे सही पाए जाते हैं, तो अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
NEET 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को एक ही शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा देशभर के 500 से ज़्यादा शहरों में 5,453 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 22.7 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।