1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

 Published : Dec 30, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 09:08 pm IST

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने पश्चिम बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : WBPSC

ज्यूडिशियल सर्विस(Judicial Service) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग यानी पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन(WBPSC) ने पश्चिम बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा(Judicial Service Exam)  के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है।  WBPSC ने  ये नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जारी की है। 

ये है लास्ट डेट

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना(Notification) के मुताबिक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2023 से इस एग्जाम के लिए आवेदन  कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 31 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, जो इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। 

इस पश्चिम बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के जरिए कुल 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। फिलहाल WBPSC की तरफ से सिर्फ वैकेंसी अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाईट wbpsc.gov.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।  

कुछ जरूरी तारीख

  • अप्लाई शुरू होने की डेट- 10 जनवरी 2023
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट- 31 जनवरी 2023
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 1 जनवरी 2023
  • एप्लीकेशन करेक्शन टाइम- 08 फरवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक

एसे करें अप्लाई

  • उम्मीदवार पहले अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- wbpsc.gov.in पर जाए
  • इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर दिए What’s New ऑप्शन पर जाएं
  • अप्लाई शुरू करने के बाद WEST BENGAL JUDICIAL SERVICE EXAMINATION, 2022 के लिंक पर जाएं
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें
  • उम्मीदवार इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर लें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं
  • उम्मीदवार आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंटआउट जरूर ले लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।