CBSE Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में क्या आप ये जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड(CBSE Board) 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं(प्रत्येक विषय) में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को कितने अंक चाहिए होंगे। अगर इस बात की जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यह बताएंगे कि CBSE Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए मिनिमम कितने मार्क्स चाहिए होंगे।
जानकारी दे दें कि सीबीएसई दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में सफल होने के लिए 100 में से मिनिमम 33 प्रतिशत(प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों सम्मिलित) अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और सिद्धांत परीक्षा को व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
बता दें कि बोर्ड जल्द ही नतीजों को घोषित कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी संभावना है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई मई में 20 तारीख को रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अपने रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम को चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 की परीक्षा कल, ड्रेस कोड, क्या ले जाएं साथ क्या नहीं; एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
संपादक की पसंद