अगर आप भी अपनी आगे की पढ़ाई मेडिकल क्षेत्र में करने के इच्छुक हैं और इस साल नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। मेडिकल लाइन में आगे बढ़ने वाले अधिकतर स्टूडेंस का सपना एक डॉक्टर बनने का होता है। इसके लिए हर साल लाखों छात्र नीट यूजी परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन कुछ चुनिंदा को ही इसमें सफलता मिल पाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि NEET यूजी में पास होने के लिए जनरल कैंडिडेट्स के लिए कटऑफ पर्सेंटाइल क्या है। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
कट-ऑफ परसेंटाइल?
NEET UG का क्वालिफाइंग कट-ऑफ परसेंटाइल हर साल एक जैसा ही रहता है। सवाल है कि नीट यूजी में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए क्या है कटऑफ पर्सेंटाइल? तो बता दें कि सामान्य वर्ग के लिए 50वां परसेंटाइल होता है। वहीं, SC/ST/OBC वर्ग के लिए 40वां परसेंटाइल होता है।
- सामान्य वर्ग के लिए 50वां परसेंटाइल
- SC/ST/OBC वर्ग के लिए 40वां परसेंटाइल
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET 2026 के रिजल्ट के साथ ही क्वालिफ़ाइंग मार्क्स या कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में क्वालिफाइंग कट-ऑफ हासिल कर लेंगे, वे सभी काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
नीट यूजी 2026 परीक्षा कब होगी आयोजित?
हर वर्ष की तरह से इस बार भी नीट यूजी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।