1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. LLB और BA LLB में क्या होता है अंतर, कौन सा बेहतर? जानें कितने साल की होती है पढ़ाई

LLB और BA LLB में क्या होता है अंतर, कौन सा बेहतर? जानें कितने साल की होती है पढ़ाई

 Published : Dec 27, 2025 06:59 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 07:01 pm IST

यदि आप अपने करियर को लॉ फील्ड में बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। LLB और BA LLB में क्या अंतर होता है, कितने साल के कोर्स होते हैं? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने अपनी 12वीं की पढ़ाई या ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और अपने करियर को कानून के क्षेत्र में आगे ले जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। क्या आप जानते हैं कि लॉ की पढ़ाई कितने साल की होती है? LLB और BA LLB में क्या अंतर होता है? अगर आप इन सवालों के जवाब से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से इन प्रश्नों के उत्तर से अवगत होंगे। 

कितने साल की होती है लॉ की पढ़ाई?

सबसे पहले आपको बता दें कि चाहे आप LLB का कोर्स करें या फिर BA LLB की पढ़ाई करें, दोनों ही कोर्स कानून के क्षेत्र में करियर बनाने में सहायक होते हैं। बता दें कि LLB का कोर्स तीन साल का होता है। जबकि, BA LLB कोर्स की अवधि पांच साल की होती है।

LLB और BA LLB में क्या है डिफरेंस?

  • BA LLB एक 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है। वहीं, LLB का कोर्स तीन साल का होता है। 
  • BA LLB में दाखिला 12वीं के बाद लिया जाता है। वहीं, LLB का कोर्स ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। 
  • BA LLB में आर्ट्स के साथ-साथ कानून की पढ़ाई होती है। वहीं, LLB में केवल लॉ से जुड़े सब्जेक्ट्स पढ़ने होते हैं।

यदि आप अपने करियर को लॉ में बनाने में इच्छुक हैं तो  LLB और BA-LLB दोनों ही कोर्स बेस्ट हैं। इसके अलावा अक्सर अधिकतर स्टूडेंट्स में कॉलेज को चुनने को लेकर कन्फ्यूजन होता है कि कौन से संस्थान बेस्ट हैं। ऐसे में चलिए देश के टॉप 5 लॉ कॉलेजों को जानते हैं, जिनके नाम नीचे दी गई लिस्ट में देखे जा सकते हैं। 

कानून की पढ़ाई के लिए देश के  टॉप 5 कॉलेज 

नीचे लिस्ट में बताई गईं कॉलेज की रैंकिंग और स्कोर NIRF 2025 के अनुसार हैं। 

  1. रैंक 1: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू, कर्नाटक (स्कोर- 82.97)
  2. रैंक 2: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली, दिल्ली (स्कोर- 80.00)
  3. रैंक 3: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, तेलंगाना (स्कोर- 79.50)
  4. रैंक 4: द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज कोलकाता, वेस्ट बंगाल (स्कोर- 79.39)
  5. रैंक 5: गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात (स्कोर- 76.23)

ये भी पढ़ें-  

नीट यूजी की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं? जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।