1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL 2024 के लिए अप्लाई करने की क्या योग्यता है? 17 हजार से ज्यादा है वैकेंसी

SSC CGL 2024 के लिए अप्लाई करने की क्या योग्यता है? 17 हजार से ज्यादा है वैकेंसी

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jun 25, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 04:13 pm IST

जो उम्मीदवार SSC CGL 2024 के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं उनके लिए ये खबर बेहद फायदेमंद साबित होगी। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवदेन करना है उनके लिए इसकी एलिजिबिलिटी को जानना अति आवश्यक है।

SSC CGL 2024 के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है, जानें- India TV Hindi
SSC CGL 2024 के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है, जानें Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CGL 2024 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस भर्ती के जरिए 17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पदों पर निकली हुई भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या एलिजिबिलिटी है। अगर नहीं, तो चलिए आज इस खबर के जरिए जानते हैं। 

SSC CGL 2024:अप्लाई करने की क्या है योगय्ता

शैक्षिक योग्यता 

  • जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, 12वीं कक्षा के स्तर पर गणित में कम से कम 60% अंकों के साथ; या डिग्री स्तर पर सांख्यिकी के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
  • सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड 2 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सांख्यिकी के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
  • NHRC में अनुसंधान सहायक और अन्य पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • इसमें कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 है,  किसी पद के लिए 18 से 30 वर्ष, किसी के लिए 18 से 32 वर्ष और किसी के लिए 20 से 30 वर्ष है। 
  • सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

संबंधित विषयों में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।  

कब तक कर सकते हैं अप्लाई 

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2024 है, जो कि इसके लिए अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 17727 पदों पर भर्ती होनी है। 

ये भी पढ़ें- आखिर सोनाक्षी सिन्हा कितनी पढ़ी लिखी हैं?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।