1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है? जानें यहां; 5000 से ज्यादा पर है वैकेंसी

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है? जानें यहां; 5000 से ज्यादा पर है वैकेंसी

 Published : Jan 26, 2026 01:42 pm IST,  Updated : Jan 26, 2026 01:42 pm IST

हरियाणा पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप हरियाणा में निकली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी है। उम्मीदवार 31 जनवरी को रात 11.59 तक अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इस विवरण को जानते हैं। 

सैलरी डिटेल

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदावरों को लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये सैलरी (प्रतिमाह) मिलेगी।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 पदों को भरा जाएगा। इनमें-  पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के लिए पुरुष कांस्टेबल पद शामिल हैं।  

कैसे करें अप्लाई 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया गया है। पहले इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जनवरी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। जानकारी दे दें कि हाल में ही राज्य सरकार ने तय ऊपरी उम्र सीमा में एक बार के लिए तीन साल की छूट देने का फैसला किया था। HSSC ने कहा था कि यह सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

इंडिया पोस्ट में डाक सेवक भर्ती! 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।