1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कोंकण रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? पढ़ें यहां पूरी डिटेल

कोंकण रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? पढ़ें यहां पूरी डिटेल

 Published : Oct 05, 2024 07:25 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 07:25 pm IST

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, KRCL ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार इस खबर इस खबर के जरिए इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

कोंकण रेलवे में नौकरी करने की इच्छी रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, KRCL ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार KRCL की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 190 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, 2024 है। 

वैकेंसी डिटेल 

  • सिविल इंजीनियरिंग: 30 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 20 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 10 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 20 पद
  • डिप्लोमा (सिविल): 30 पद
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल): 20 पद
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स): 10 पद
  • डिप्लोमा (मैकेनिकल): 20 पद
  • जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट: 30 पद

आयु सीमा

  • जो उम्मीदवार ऊपर बताए गए विषयों में पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा 01.09.2024 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्मतिथि 01.09.1999 से 01.09.2006 के बीच)।
  • दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के अधीन, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की ऊपरी आयु में छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

सभी वर्षों/सेमेस्टरों के लिए प्राप्त कुल अंकों को जोड़कर कुल प्रतिशत निकाला जाएगा और उसके अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। कोई राउंडिंग ऑफ नहीं किया जाएगा और किसी विशेष सेमेस्टर/वर्ष को कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।

यदि अभ्यर्थी वेरिफिकेशन के लिए अपेक्षित मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने में असफल रहता है या किसी भी स्तर पर कोई अन्य विसंगति पाई जाती है तो प्रशिक्षण के लिए उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बुलडोजर और जेसीबी क्या अंतर होता है? जानें

UP Police कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम होगा जल्द जारी, सीएम योगी ने तय की समय सीमा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।