1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NFL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? जानें यहां पूरी प्रक्रिया

NFL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? जानें यहां पूरी प्रक्रिया

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 08, 2024 08:08 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 08:09 pm IST

जिन उम्मीदवारों ने NFL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए अप्लाई किया है उन सभी के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

NFL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इस भर्ती के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को आज खत्म कर दिया जाएगा। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर इसके लिए आवेदन कर दें। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 336 पदों को भरा जाएगा।

अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? तो आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है। 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

उम्मीदवारों को ऑफ़लाइन OMR-आधारित परीक्षा देनी होगी। OMR आधारित परीक्षा के दो भाग होंगे, अनुशासन संबंधी और योग्यता संबंधी। परीक्षा का माध्यम राजभाषा (हिंदी) और अंग्रेजी होगा। परीक्षा की अवधि 02 घंटे (120 मिनट) होगी। प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी, प्रत्येक एक अंक का होगा, जिसमें से 100 प्रश्न योग्यता पाठ्यक्रम/न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के पाठ्यक्रम के मिश्रण से होंगे और 50 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता, तर्क और सामान्य ज्ञान/जागरूकता से होंगे। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

  • NFL की आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पेज के नीचे दिए गए NFL में भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा।
  • पेज पर उपलब्ध NFL नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पोस्ट पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

कब से कर सकेंगे करेक्शन?

NFL नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती के आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 10 नवंबर को खुलेगी और 11 नवंबर 2024 को बंद हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।