बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब प्रोविजन आंसर-की का इंतजार है। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से जल्द ही प्रोविजनल आंसर की जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने पर, परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की को चेक कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है और इसे दो घंटे में पूरा करना होता है।
उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्यता के आधार पर रिक्तियों की संख्या से पाँच गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्यता के आधार पर रिक्तियों की संख्या से पाच गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन के लिए इसमें इंटरव्यू नहीं होगा।