1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होंगे RPF SI 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड? जानें

कब जारी होंगे RPF SI 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड? जानें

 Published : Sep 30, 2024 03:03 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 03:04 pm IST

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जल्द ही आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा- India TV Hindi
आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा Image Source : FACEBOOK

RPF SI 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जल्द ही आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने RPF SI भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे सभी लॉगिन पेज पर पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरणों का उपयोग करके अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। कॉल लेटर का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।

परीक्षा तिथि

RPF SI 2024 परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में निर्धारित है। हालांकि, परीक्षा की सही तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा के 7 से 10 दिनों के भीतर RPF SI एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

RPF SI एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले RPF की आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद 'RPF SI एडमिट कार्ड' के लिंक पर जाए।
  • अब यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड प्रदान करना होगा। 
  • इसके बाद RPF SI एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद RPF SI एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें। 

एडमिट कार्ड पर क्या विवरण होगा?

उम्मीदवार अपने कॉल लेटर पर निम्नलिखित विवरण देख सकेंगे। किसी भी त्रुटि के मामले में, वे सुधार के लिए तुरंत संबंधित आधिकारिक प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड
  • परीक्षा तिथि और समय (रिपोर्टिंग समय सहित)
  • उम्मीदवार की तस्वीर
  • लिंग
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर के लिए स्थान
  • आवेदक का आवासीय पता
  • परीक्षण स्थल का पता
  • परीक्षा निर्देश

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित अधिकृत दस्तावेज ले जाने होंगे।

  • आरपीएफ एडमिट कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध पहचान प्रमाण (वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड या पैन कार्ड)

ये भी पढ़ें- भारत का एक ऐसा राज्य जहां नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।