1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब आएगी CUET UG 2025 की आंसर-की, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

कब आएगी CUET UG 2025 की आंसर-की, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jun 16, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 04:45 pm IST

जो कैंडिडेट्स CUET UG 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आंसर-की के इंतजार में हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि आंसर-की के जारी होने के बाद, उसे कहां चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET UG 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अब आंसर-का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही परीक्षा की आंसर-की(प्रोविजनल आंसर-की) जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि प्रोविजनल आंसर-की को कब जारी किया जाएगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि जारी होने के बाद आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आंसर-की के साथ एजेंसी उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं भी जारी करेगी।

कैसे चेक कर सकेंगे

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

आपत्ति विंडो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जैसे ही आंसर-की जारी करेगी, वैसे ही असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो भी खोलेगी। जो उम्मीदवार आंसर-की को चुनौती देना चाहते हैं उन्हें निर्धारित समय के भीतर ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सूचना बुलेटिन के अनुसार, चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 की गैर-वापसी योग्य फीस का भुगतान करना होगा।

आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, विषय विशेषज्ञ आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी की तैयारी के दौरान वैध आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। NTA अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर CUET UG परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।