1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट यूजी परीक्षा की कब जारी होगी आंसर-की, कैसे कर सकेंगे ऑब्जेक्शन? जानें

नीट यूजी परीक्षा की कब जारी होगी आंसर-की, कैसे कर सकेंगे ऑब्जेक्शन? जानें

 Published : May 26, 2025 11:33 am IST,  Updated : May 26, 2025 11:35 am IST

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी आंसर-की जारी करेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर-की का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही आंसर-की को जारी किया जा सकता है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है कि आंसर-की को कब और किस समय जारी किया जाएगा। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका भी मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जारी होने के बाद आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन कैसे कर सकेंगे। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

सबसे पहले बता दें कि आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एनटीए ने कहा, "उम्मीदवारों को सार्वजनिक सूचना में निर्दिष्ट अवधि के भीतर चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा।"

कैसे करें ऑब्जेक्शन

आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेकशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नीट यूजी 2025 की आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर प्रदर्शित नीट यूजी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करना होगा। अभ्यर्थी अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर आंसर शीट तक पहुंच सकेंगे। इसके बाद आंसर शीट की समीक्षा कर उसके खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 

एजेंसी ने कहा है कि उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के एक पैनल की मदद से एनटीए द्वारा सत्यापित किया जाएगा और यदि कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा को पूरे देशभर में विभिन्न केंद्रों पर 4 जून को आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें- 

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन आज से, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।