1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

 Published : Apr 15, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 03:50 pm IST

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि जारी होने पर स्कोरकार्ड को कहां से और कैसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और क्लास 12) में भाग लिया था, वे सभी अब अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP की तरफ से क्लास 10 और 12 के रिजल्ट को जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, परिणाम को जारी करने की सटीक तारीख और समय की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। घोषित होने पर छात्र-छात्राएं नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम? 

  • यूपी बोर्ड परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • ऐसा करते ही स्टूडेंट्स के सामने यूपी बोर्ड परिणाम खुल जाएगा।  
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

कौन सी वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम

  • upmsp.edu.in 
  • upresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

मार्कशीट में डिटेल्स

  • छात्र का नाम
  • छात्र की जन्मतिथि
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • समूह कोड
  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
  • विषयवार थ्योरी अंक
  • कुल अंक
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम/डिविजन
  • पासिंग स्टेटस

रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद आंसर-कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया चालू हुई जो 4 अप्रैल तक चली। यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द, results.cbse.nic.in पर कैसे कर सकेंगे चेक; जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।