1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब आएंगे UPSC NDA 1 के रिजल्ट, छात्र-छात्राओं को इंतजार; जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

कब आएंगे UPSC NDA 1 के रिजल्ट, छात्र-छात्राओं को इंतजार; जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 28, 2025 08:09 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 08:09 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही UPSC एनडीए 1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

जिन छात्रों ने UPSC एनडीए 1 की परीक्षा दी थी उन सभी को अपने परिणाम(upsc upsc nda result 2025) का बेसब्री से इंतजार है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की तरफ से जल्द ही परिणाम को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल, 2025 को समूचे देश के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 406 पदों को भरा जाएगा। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए चरणों को फॉलो करके अपने परिणाम को उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना  होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई डिटेल को भरें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

यूपीएससी एनडीए परीक्षा में दो चरण होते हैं - एक लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू राउं (SSB टेस्ट)। लिखित परिणामों के आधार पर, आयोग एक मेरिट लिस्ट तैयार करेगा और एसएसबी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। बता दें कि लिखित परीक्षा 150 मिनट के दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी - गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षण (600 अंक)।

SSB साक्षात्कार (बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व परीक्षण) के दो चरण होंगे और 900 अंक होंगे। चरण 1 को पास करने वाले ही चरण 2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।