अगर आप अपने करियर को मेडिकल लाइन में आगे ले जाने के इच्छुक हैं और एक डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। मेडकल लाइन में आगे की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स का ख्वाब एक MBBS डॉक्टर बनने का ही होता है, इसके अलावा बहुत से स्टूडेंट्स BDS और BAMS को प्राथमिकता देते हैं। अपने सपने को पूरी करने के लिए कैंडिडेट्स जी तोड़ मेहनत करते हैं और टॉप संस्थान में दाखिले के लिए नीट यूजी का एग्जाम देते हैं। हलांकि, इस एग्जाम में चुनिंदा को ही सफलता मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर बनने के लिए MBBS, BDS और BAMS में सबसे छोटा कोर्स कौन सा है? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
डॉक्टर बनने के लिए MBBS, BDS और BAMS में सबसे छोटा कोर्स BDS है। BDS की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी है। BDS कोर्स को पूरी करने के बाद आप दांतों के डॉक्टर कहलाते हैं। बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी BDS कोर्स कुल 5 साल (4+1) का होता है। इसमें एक साल कंपल्सरी रोटेटिंग इन्टर्नशिप होती है। यानी हम कह सकते हैं कि BDS की पढ़ाई पूरी कर आप 5 साल में डॉक्टर बन सकते हैं। वहीं, MBBS यानी Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery और BAMS यानी Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery की पढ़ाई कुल 5.5 साल (4.5+1) में पूरी होती है। यह कोर्स 5.5 साल का होता है, जिसमें एक साल की कंपल्सरी इंटर्नशिप होती है।
नोट: उक्त बताई गई संस्थानों की रैंकिंग NIRF 2025 के अनुसार हैं।
संपादक की पसंद