1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NTPC में निकली भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? यहां जानें एलिजिबिलिटी

NTPC में निकली भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? यहां जानें एलिजिबिलिटी

 Published : Sep 18, 2024 09:07 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 09:09 am IST

NTPC लिमिटेड में उप प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया चल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पदों के लिए कौन अप्लाई कर सकता है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, चलिए इस सवाल के जवाब को हम इस खबर के जरिए जानते हैं।

NTPC लिमिटेड में उप प्रबंधक(Deputy Manager) पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया - India TV Hindi
NTPC लिमिटेड में उप प्रबंधक(Deputy Manager) पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया Image Source : PTI(FILE)

अगर आप NTPC लिमिटेड में निकली उप प्रबंधक(Deputy Manager) भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। लेकिन क्या आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी जानते हैं। इस सवाल के जवाब को आप नीचे खबर में पढ़ सकते हैं। 

रिक्तियों का विवरण

इलेक्ट्रिकल इरेक्शन: 45 पद

मैकेनिकल इरेक्शन: 95 पद
सीएंडआई इरेक्शन: 35 पद
सिविल कंस्ट्रक्शन: 75 पद 

क्या है एलिजिबिलिटी? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी समझ सकते हैं। 

  • इलेक्ट्रिकल इरेक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60 परसेंट अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई/बी.टेक डिग्री।
  • मैकेनिकल इरेक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60 परसेंट अंकों के साथ मैकेनिकल/प्रोडक्शन में बी.ई/बी.टेक डिग्री।
  • सीएंडआई इरेक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60 परसेंट अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.ई/बी.टेक डिग्री।
  • सिविल कंस्ट्रक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60 परसेंट अंकों के साथ सिविल/कंस्ट्रक्शन में बी.ई/बी.टेक डिग्री।

 संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

क्या है आवेदन शुल्क 

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड- नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या ऑफलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- CTET का क्या है एग्जाम पैटर्न? दिसंबर 2024 सेशन की परीक्षा के लिए आवदेन शुरू
UP Police कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में पुरुषों और महिलाओं के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ होगी? जानें कंप्लीट डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।