1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कौन सेट करता है जईई मेन और एडवांस्ड का पेपर? जानें यहां

कौन सेट करता है जईई मेन और एडवांस्ड का पेपर? जानें यहां

 Published : Nov 26, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 04:50 pm IST

कौन सेट करता है जईई मेन और एडवांस्ड का पेपर? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं या कर चुके हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 नवंबर 2025 को बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परीक्षा का पेपर कौन सेट करता है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे। 

कौन सेट करता है जईई मेन और एडवांस्ड का पेपर?

जेईई मेन्स परीक्षा का आयोजन हर वर्ष, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा किया जाता है। जेईई मेन्स 2026 परीक्षा का पेपर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा तैयार किया जाएगा। वहीं,  JEE एडवांस्ड एग्जाम का पेपर एक IIT तैयार करती है। बता दें कि हर हर साल, JEE एडवांस्ड एग्जाम को ऑर्गनाइज़ करने के लिए एक अलग IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) को चुना जाता है। 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए डायरेक्ट लिंक 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा XII / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। 2026 में 12वीं कक्षा/ समकक्ष कक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जेईई (मेन) - 2026 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Deled Result 2025: जारी हुआ बिहार डीएलएड परिणाम, 79.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास; ऐसे करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।