1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Bihar Deled Result 2025: जारी हुआ बिहार डीएलएड परिणाम, 79.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास; ऐसे करें चेक

Bihar Deled Result 2025: जारी हुआ बिहार डीएलएड परिणाम, 79.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास; ऐसे करें चेक

 Published : Nov 26, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 03:33 pm IST

BSEB ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 79.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जो कैंडिडेट BSEB DElEd JEE एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट results.deledbihar.in पर जाकर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि) का उपयोग करना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 79.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता का परचम लहराया है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

Bihar Deled Result 2025: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

DElEd की लिखित परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक हुआ था। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में आयोजित हुई थी। परीक्षा 9 जिलों के 19 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। इस परीक्षा में कुल 323313 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इसमें कुल 255468 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

इसकी प्रोविजनल आंसर-की 11 अक्टूबर, 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद 13 अक्टूबर, 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो थी। इससे कैंडिडेट्स को जवाबों को वेरिफाई करने और चैलेंज करने का मौका मिला था। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। अनरिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 35% और रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 30% थे। 

बता दें कि बिहार में अभी 306 DElEd ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हैं, जिनमें 60 सरकारी और 246 प्राइवेट इंस्टीट्यूशन शामिल हैं। कुल मिलाकर, ये लगभग 30,800 सीटें देते हैं- सरकारी कॉलेजों में 9,100 सीटें और प्राइवेट कॉलेजों में लगभग 21,700 सीटें।

ये भी पढ़ें- 

SSC JE Paper I 2025: सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन लिंक फिर हुआ एक्टिवेट, जानें कैसे दर्ज करें चॉइसेज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन