1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या 17 अप्रैल को आएगा गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट? GSEB ने कर दिया क्लियर

क्या 17 अप्रैल को आएगा गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट? GSEB ने कर दिया क्लियर

 Published : Apr 14, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 04:01 pm IST

गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। बोर्ड ने एक बेहद जरूरी नोटिस को जारी किया है। छात्र-छात्राएं नीचे खबर में डिटेल पढ़ सकते हैं।

gujarat board result 2025- India TV Hindi
गुजरात बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

अगर आप इस वर्ष गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एक बेहद जरूरी नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन प्रसारित एक फर्जी प्रेस विज्ञप्ति का खंडन किया गया है, जिसमें दावा किया गया कि GSEB कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम और GUJCET 2025 के रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में साफ कर दिया है कि GSEB की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा कि परिणाम तारीख और उससे संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की जाएगी। 

बोर्ड ने कहा, "गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। यह अधिसूचित किया जाता है कि यह प्रेस विज्ञप्ति फर्जी है।"

नोटिस को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं/उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उनको होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं नोटिस को चेक करें व पढ़ें। 

बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक 

गुजरात बोर्ड 2025 की परीक्षा (10वीं और 12वीं कक्षा) में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का इंतजार है। पिछले ट्रेंड के अनुसार, ऐसी उम्मीद है कि बोर्ड इस माह के अंत तक परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणाम नहीं की गई है। बता दें कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड द्वारा हाल में ही शैक्षणिक वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी किया गया। नए कैलेंडर के अनुसार, नया शैक्षणिक सत्र 9 जून से शुरू होगा। इसमें अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के शुरू होने की तारीख भी बताई गई। इसमें बताया गया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की गुजरात बोर्ड परीक्षा 2026 में 26 फरवरी से शुरू होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।