1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी के कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को किया जाएगा नियमित? शिक्षा राज्य मंत्री ने खुद दी जानकारी

क्या केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी के कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को किया जाएगा नियमित? शिक्षा राज्य मंत्री ने खुद दी जानकारी

 Published : Nov 25, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 05:56 pm IST

केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी के कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स के नियमितकरण को लेकर आज शिक्षा राज्य मंत्री ने खुद जानकारी दी है कि उन्हें नियमित किया जाएगा या नहीं?

केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी- India TV Hindi
केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी स्कूल Image Source : FILE PHOTO

केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ा रहे कॉन्ट्रैक्ट टीचरों के लिए काम की खबर है। खबर आ रही थी कि केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी के कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को नियमित किया जा सकता है, इस पर आज केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जवाब दिया है। उन्होंने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं है।

लोकसभा में दिया लिखित जवाब

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में जानकारी देते हुए बताया, "केवीएस और एनवीएस मानदंडों के मुताबिक अपेक्षित योग्यता रखने वाले संविदा शिक्षकों को स्वीकृत पदों के विरुद्ध अल्पकालिक आधार पर नियुक्त किया जाता है, जो समय-समय पर ट्रांसफर, रिटायरमेंट, छुट्टी आदि के कारण भर्ती निकलती है, ताकि टीचिंग प्रक्रिया में बाधा न आए।"

नहीं होंगे नियमित

उन्होंने कहा, "केवी (केन्द्रीय विद्यालय) और जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय) में कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं है, क्योंकि उनकी नियुक्ति छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए एक पूर्णतया अस्थायी उपाय है।" ऐसे में अब यह स्पष्ट हो चुका है कि  केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी में पढ़ा रहे कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को नियमित नहीं किया जाएगा।

जानकारी दे दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्य में केंद्रीय विद्यालय व जेएनवी स्कूल हैं। केंद्रीय स्कूल की बात करें तो देश में कुल 1253 स्कूल हैं। वहीं, जेएनवी स्कूलों की बात करें तो इनकी संख्या देश में 661 है।

ये भी पढ़ें:

DUSU चुनाव 2024 के नतीजे हुए जारी, NSUI ने अध्यक्ष पद समेत दो पदों पर मारी बाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।