1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! NEET UG 2025 के लिए इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे आवेदन; अंतिम तारीख बेहद करीब

जल्दी करें! NEET UG 2025 के लिए इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे आवेदन; अंतिम तारीख बेहद करीब

 Published : Mar 04, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 02:59 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

NEET UG 2025: अगर आप नीट यूजी के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए है। नीट यूजी 2025 के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से 7 मार्च को बंद कर दिया जाएगा। अब जब नीट यूजी 2025 के एप्लीकेशन प्रोसेस के खत्म होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, तो ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए हैं वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर दें। 

NEET UG 2025: कैसे करें अप्लाई? 

नीट यूजी 2025 के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स से ऐसा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले  उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर उम्मीदवारों को ‘NEET(UG)-2025 रजिस्ट्रेशन' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।  

नीट यूजी 2025 के लिए क्या है आवेदन शुल्क?

नीट यूजी 2025 के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का और भारत के बाहर के छात्रों को 9500 रुपये का भुगतान करना होगा। 

नीट यूजी 2025 के लिए अप्लाई करने की क्या है आयु सीमा?

इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17 साल से कम नहीं होनी चाहिए। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्म 31 दिसंबर 2008 या उससे हुआ हो। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- 

गैस सिलेंडर पर यूं ही नहीं लिखा होता नंबर कोड, बेहद जरूरी होता है अर्थ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।