1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अतरी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: अतरी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 05:19 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में अतरी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच में है।

Atri seat manorama devi ajay yadav rjd ljp BJP Congress- India TV Hindi
Atri seat manorama devi ajay yadav rjd ljp BJP Congress Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में अतरी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच में है। राष्ट्रीय जनता दल ने अतरी विधानसभा सीट से अजय यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि जनता दल (यूनाइटेड) ने मनोरमा देवी पर दांव खेला है।

पिछली बार अतरी सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के कृष्णनंदन यादव और आरजेडी प्रत्याशी कुंती देवी के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अतरी सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी कृष्णनंदन यादव की जीत हुई थी। उन्हें 55633 वोट मिले थे और उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी कुंती देवी को करीब 21 हजार मतों से हराया था जिन्हें 35023 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024