1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Aurangabad Chunav Result: औरंगाबाद से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह की जीत, BJP के रामाधर सिंह को हराया

Aurangabad Chunav Result: औरंगाबाद से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह की जीत, BJP के रामाधर सिंह को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:17 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:40 pm IST

बिहार की औरंगाबाद विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। इस सीट पर कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह की जीत हुई है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रामाधर सिंह को हरा दिया है।

Aurangabad Chunav Result- India TV Hindi
Aurangabad Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की औरंगाबाद विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। इस सीट पर कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह की जीत हुई है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रामाधर सिंह को 2243 वोटों से हरा दिया है। आनंद शंकर सिंह ने 70018 वोट हासिल किए हैं, जबकि रामाधर सिंह को 67775 वोट मिले हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार को 1844 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक औरंगाबाद सीट पर 53.12 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। औरंगाबाद विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के रामाधर सिंह और कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह के बीच था। बता दें कि आनंद शंकर सिंह पिछली बार हुए चुनाव के भी विजेता हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान औरंगाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। उस समय कांग्रेस ने आनंद शंकर सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें 63637 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामाधर सिंह रहे थे जिन्हें 45239 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024