1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: Axis इंडिया टुडे एग्जिट पोल में तेजस्वी सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद

बिहार चुनाव: Axis इंडिया टुडे एग्जिट पोल में तेजस्वी सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 11:23 pm IST

Axis इंडिया टुडे एग्जिट पोल में लालू यादव की पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बिहार को सीएम पद की पहली पसंद बताया गया है।

Axis Exit Poll shows 44 percent like tejashwi yadav as cm । बिहार चुनाव: Axis एग्जिट पोल में तेजस्वी- India TV Hindi
बिहार चुनाव: Axis एग्जिट पोल में तेजस्वी सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. बिहार चुनाव खत्म होते ही बिहार के मतदाताओं के मूड का अनुमान लगाते एग्जिट पोल जारी होने लगे हैं। Axis इंडिया टुडे एग्जिट पोल में लालू यादव की पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बिहार को सीएम पद की पहली पसंद बताया गया है। इस एग्जिट पोल में कहा गया है तेजस्वी यादव को 44 फीसदी मतदाताओं ने सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया है जबकि नीतीश कुमार को 35 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। चिराग पासवान को 7 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

सी वोटर एग्जिट पोल में RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी

टाइम्स नाउ-सी वोटर ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, लालू यादव की पार्टी राजद का सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान है। राजद को 85 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान है।  इस एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 70 सीटें मिल सकती है, जबकि नीतीश कुमार की पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। जदयू को 42 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए को कुल 116 सीटें मिल सकती हैं। इस बार अकेले चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को 1 सीट मिल सकती है। महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस पार्टी को 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

C Voter Exit Poll
Image Source : INDIA TVC Voter Exit Poll

बिहार में शाम 5 बजे तक 54.06 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। इस चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने अपने मतधिकार का प्रयेाग किए। इसके साथ ही राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 54.06 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं। इस बीच कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

अंतिम चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए। वोट करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या दिखी, जो मास्क लगाकर कतार में खड़ी अपनी पारी का इंतजार करती रहीं। मतदान अधिकारियों को कुछ मतदान केंद्रों पर शुरुआत में ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे बाद में या तो बदल दिया गया या ठीक कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024