1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bahadurganj Election Result: बहादुरगंज में वोटों की गिनती जारी, जानें कौन आगे

Bahadurganj Election Result: बहादुरगंज में वोटों की गिनती जारी, जानें कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 12:12 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 02:58 pm IST

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद तौसीफ आलम ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Bahadurganj Election Result- India TV Hindi
Bahadurganj Election Result Image Source : INDIA TV

बहादुरगंज: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। राज्य की बहादुरगंज विधानसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है। बिहार की इस विधानसभा सीट पर तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। बहादुरगंज विधानसभा सीट पर एनडीए की तरफ से वीआईपी ने लखनपाल पंडित को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मद तौसीफ आलम ताल ठोक रहे हैं।

 विकासशील इंसान पार्टी के लखन लाल पंडित 18231 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर 17279 वोटों के साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद अनजार नईमी हैं।

2015 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद तौसीफ आलम ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन चुनावों में मोहम्मद तौसीफ आलम को 53533 वोट मिले थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अवध बिहारी सिंह के खाते में कुल 39591 वोट आए थे। तीसरे नंबर पर जेएपीएल के प्रत्याशी मोहम्मद मसवर आलम रहे थे जिन्हें 33638 वोट मिले थे। इस सीट पर नोटा 14वें नंबर पर रहा था और उसके खाते में कुल 1033 वोट आए थे। 2015 में बहादुरगंज विधानसभा सीट से कुल 19 लोगों ने दावेदारी ठोकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024