1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: बरबीघा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

बिहार चुनाव: बरबीघा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 02:42 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बरबीघा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और कांग्रेस के बीच में है।

बिहार चुनाव: बरबीघा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े- India TV Hindi
बिहार चुनाव: बरबीघा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बरबीघा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और कांग्रेस के बीच में है। JDU ने बरबीघा विधानसभा सीट से सुदर्शन कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने गजानंद शाही को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पिछली बार बरबीघा सीट से सुदर्शन कुमार कांग्रेस के प्रत्याशी थे। पिछले चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन कुमार और BLSP के प्रत्याशी शेओ कुमार के बीच टक्कर थी। लेकिन, अब सुदर्शन कुमार JDU के उम्मीदवार हैं और कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपना नया उम्मीदवार उतारा है। दरअसल, तब कांग्रेस और JDU महागठबंधन का हिस्सा थे लेकिन अब JDU उससे अलग होकर NDA का हिस्सा हो गई है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बरबीघा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 46406 वोट मिले थे और उन्होंने BLSP के प्रत्याशी शेओ कुमार को हराया था। शेओ कुमार को 30689 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इस सीट पर कुल 111376 लोगों ने वोट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024