1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: महागठबंधन की मुसीबतें बढ़ना तय! VIP पार्टी की तरफ से किया गया बड़ा ऐलान

बिहार चुनाव: महागठबंधन की मुसीबतें बढ़ना तय! VIP पार्टी की तरफ से किया गया बड़ा ऐलान

 Written By: IANS
 Published : Oct 04, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 03:54 pm IST

इससे पहले मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर ताबड़तोड़ कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के विचारों से प्रभावित होकर हमने उनसे समझौता किया था और महागठबंधन में शामिल हुए थे।

bihar election jolt to mahagathbandhan vip to contest all 243 seats । बिहार चुनाव: महागठबंधन की मुसी- India TV Hindi
बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP, सहनी ने तेजस्वी पर लगाए कई आरोप Image Source : PTI

पटना. बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान महागठबंधन से बाहर होने के बाद रविवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर अंधेरे में पीठ पर छूा घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि कई अन्य पार्टियों से उनकी बात हो रही है।

पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा, "जब बात सीटों की हो चुकी थी, तब उन्हें इसकी घोषणा करने में दिक्कत क्यों हुई, जबकि दो दिन पहले उनके पास आई पार्टी के सीटों की घोषणा करने में देर नहीं की।"

सहनी ने साफ-साफ कहा, "वे भविष्य में कभी तेजस्वी यादव के साथ राजनीति नहीं करेंगे। हम अपनी शर्तों पर चुनाव लड़ेंगे। अभी कुछ लोगों से बात चल रही है। फिलहाल हमने पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ विमर्श के बाद 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रथम सूची की घोषणा पांच अक्टूबर को कर दी जाएगी।"

इससे पहले मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर ताबड़तोड़ कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के विचारों से प्रभावित होकर हमने उनसे समझौता किया था और महागठबंधन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव में भी धोखा दिया था।

उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे एक पार्टी नहीं संभल रही है, तो वे बिहार क्या संभालेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार के युवा की बात करते हैं, लेकिन वामपंथी नेता कन्हैया कुमार और लोजपा नेता चिराग पासवान से उनको परेशानी है। उल्लेखनीय है कि वीआईपी के मुकेश सहनी शनिवार को महागठबंधन में सीट बंटवारे से नाराज होकर प्रेस कांफ्रेंस से बाहर निकल गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024