1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: ओवैसी ने कहा-' नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे, थक चुके हैं'

बिहार चुनाव: ओवैसी ने कहा-' नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे, थक चुके हैं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 11:43 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 12:17 pm IST

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, वे बूढ़े हो चके हैं, थक चुके हैं। ओवैसी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए यह बात कही।

बिहार चुनाव: ओवैसी ने कहा-' नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे, थक चुके हैं'- India TV Hindi
बिहार चुनाव: ओवैसी ने कहा-' नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे, थक चुके हैं' Image Source : PTI

पटना: एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, वे बूढ़े हो चके हैं, थक चुके हैं। ओवैसी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम का गठबंधन ही बिहार की सूरत को बदल सकता है। 

ओवैसी ने कहा कि 5 साल पहले महागठबंधन के नाम पर लालू यादव, कांग्रेस और नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को झूठ बोलकर धोखा देकर वोट हासिल किया। नीतीश ने कहा था कि संघमुक्त भारत दूंगा, लालू यादव ने कहा था हम मोहन भागवत को रोक देंगे, कांग्रेस ने कहा कि सेक्युलेरिज्म को जिंदा रखेंगे। आज नीतीश कुमार भाजपा की गोद में जाकर क्यों बैठ गए। 

ओवैसी ने कहा-'भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। हम बिहार की जनता को एक पैगाम दे रहे हैं कि इस चुनाव में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है और उसको रोकना है, अगर ऐसा करना है तो कुशवाहा साबह को वोट देना है। नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे। मैं आपको कह रहा हूं, अपने तजुर्बे के आधार पर कह रहा हूं कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, नीतीश कुमार का सवाल ही पैदा नहीं होता।' 

 ओवैसी ने कहा-'नीतीश कुमार की तो इनिंग खत्म हो रही है अभी, 15 साल आरजेडी के और 15 साल नीतीश के अब उनकी इनिंग खत्म हो रही है। भाजपा और आरएसएस जिस तरह से काम कर रही है उनका मकसद है कि बिहार में उनका मुख्यमंत्री बने, हमारा काम है उसको रोकना है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024