1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: दिनारा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: दिनारा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 04:53 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 04:53 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में दिनारा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: Dinara seat Jai Kumar Singh Vijay Kumar Mandal JDU RJD- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में दिनारा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है। JDU ने दिनारा विधानसभा सीट से जयकुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि RJD ने विजय कुमार मंडल पर दांव खेला है।

पिछली बार दिनारा सीट पर JDU प्रत्याशी जय कुमार सिंह और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर थी, भाजपा और JDU ने पिछली बार मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन इसबार वह मिलकर चुनाव लड़ रही है ऐसे में भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिनारा सीट पर JDU प्रत्याशी जय कुमार सिंह की जीत हुई थी उन्हें 64699 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह को हराया था जिन्हें 62008 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024