1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार में BJP के हिस्से आई 121 सीटों की पूरी लिस्ट

बिहार में BJP के हिस्से आई 121 सीटों की पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 08:54 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभी 121 सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की भाजपा के खाते में मिली विधानसभा सीटों की इस सूची को जारी किया है।

BJP 121 seats list in alliance with JDU VIP HAM Bihar election- India TV Hindi
BJP 121 seats list in alliance with JDU VIP HAM Bihar election

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभी 121 सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की भाजपा के खाते में मिली विधानसभा सीटों की इस सूची को जारी किया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया जिसके तहत भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं। जद(यू) ने अपने खाते से जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को सात सीट दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की घोषणा की गई। लोजपा नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। जद(यू)और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसमें दोनों दल करीब करीब बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

जद(यू) नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया, ‘‘जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आयी हैं जिसमें से हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के लिये हमने सात सीटें रखी हैं। भाजपा को शेष 121 सीटें मिली हैं जिसमें उनकी बात विकासशील इंसान पार्टी से चल रही है। भाजपा, वीआईपी पार्टी को इसके अनुरूप सीटें देगी।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘लोजपा केंद्र में हमारी सहयोगी पार्टी है और हम इसके संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं। जायसवाल ने कहा, ‘‘हमारा गठबंधन अटूट हैं।’’ 

चुनाव बाद की स्थिति को लेकर एक सवाल के जवाब में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री होंगे। चाहे किसी पार्टी का चुनाव में कितनी भी सीटें मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ’’ वहीं, नीतीश कुमार ने चिराग पासवान का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कोई कुछ कहता रहे, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं काम करने में विश्वास करता हूं। अगर किसी को कुछ कहकर आनंद आता है, तब वे ऐसा करें। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024