1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Chhatapur Election Result: छातापुर में वोटों की गिनती जारी, जानें BJP और RJD में कौन आगे

Chhatapur Election Result: छातापुर में वोटों की गिनती जारी, जानें BJP और RJD में कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:14 pm IST

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में जनता दल युनाइटेड के नीरज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के जहूर आलम को मात दी थी।

Chhatapur Seat Election Result, Neeraj Kumar Singh, Vipin Kumar Singh, BJP, RJD- India TV Hindi
2015 के विधानसभा चुनावों में जनता दल युनाइटेड के नीरज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के जहूर आलम को मात दी थी। Image Source : INDIA TV

छातापुर: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना चल रही है। सूबे की छातापुर विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है, जहां तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। छातापुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने सिटिंग विधायक नीरज कुमार सिंह पर दांव खेला है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने विपिन कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें कि नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं।

ताजा रुझानों के मुताबिक, छातापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। नीरज को अभी तक 31221 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी और आरजेडी कैंडिडेट विपिन कुमार सिंह के खाते में 25628 वोट आए हैं।

2015 के विधानसभा चुनावों में जनता दल युनाइटेड के नीरज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के जहूर आलम को मात दी थी। उन चुनावों में नीरज के नाम का बटन कुल 75697 लोगों ने दबाया था, जबकि जहूल आलम को 66405 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद सिंह रहे थे जिन्हें कुल 6244 वोट मिल पाए थे। इस सीट पर नोटा 5वें नंबर था और उसके खाते में 4041 वोट आए थे। 2015 के विधानसभा चुनावों में छातापुर विधानसभा सीट पर 12 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024