Sunday, March 01, 2026
Advertisement
bihar-vidhan-sabha-chunav-2020
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Dehri Chunav Result: डेहरी से RJD के फते बहादुर सिंह जीते, BJP के सत्यनारायण सिंह को हराया

Dehri Chunav Result: डेहरी से RJD के फते बहादुर सिंह जीते, BJP के सत्यनारायण सिंह को हराया

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 10, 2020 12:00 pm IST, Updated : Nov 11, 2020 10:38 am IST

Bihar Election Result: बिहार की डेहरी विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। एक नजदीकी मुकाबले में RJD के फते बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सत्यनारायण सिंह को 464 वोट से हराया है।

Dehri Chunav Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Dehri Chunav Result

पटना: बिहार की डेहरी विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। एक नजदीकी मुकाबले में RJD के फते बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सत्यनारायण सिंह को 464 वोट से हराया है। फते बहादुर सिंह ने 64567 वोट हासिल किए हैं, जबकि सत्यनारायण सिंह को 64103 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्र सेवा दल के प्रदीप कुमार जोशी को 9070 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक डेहरी सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। डेहरी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सत्येंद्र सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के फते बहादुर सिंह के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान डेहरी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जीत हुई थी। राजद ने मोहम्मद इलियास हुसैन को मैदान में उतारा था और उन्हें 49402 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर BLSP प्रत्याशी जितेंद्र कुमार रहे थे जिन्हें 45502 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement